गाजीपुर। कायस्थ समाज की अनदेखी से आक्रोशित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, गाजीपुर इकाई ने रविवार को चंदन नगर में बैठक कर आगामी 30 अप्रैल को धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति तय की। जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने भाजपा पर आरोप लगाया कि परंपरागत समर्थन के बावजूद कायस्थ समाज को न तो केंद्र और न ही प्रदेश सरकार में उचित प्रतिनिधित्व मिल रहा है।
उन्होंने चेताया कि यदि भाजपा ने जल्द सम्मानजनक हिस्सेदारी नहीं दी तो आगामी चुनावों में उसे भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। बैठक में शैलेश श्रीवास्तव, मोहनलाल श्रीवास्तव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में दिवंगत लोगों और पहलगाम आतंकी घटना के मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक का संचालन अरुण सहाय ने किया।