Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ़ जोरदार प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया आक्रोश

ब्यूरो 30-04-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250430-WA0036.jpg


जमानियां(गाज़ीपुर)। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में बुधवार को जमानियां तहसील मुख्यालय के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर आक्रोश की लहर देखने को मिली। पूर्व जिला सहकारी बैंक चेयरमैन अरुण सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान का पुतला फूंककर अपना रोष प्रकट किया।

प्रदर्शन के दौरान “पाकिस्तान मुर्दाबाद” और “आतंकवाद मुर्दाबाद” जैसे गगनभेदी नारों से क्षेत्र गूंज उठा। प्रदर्शनकारियों ने देशभर में हो रहे आतंकी हमलों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए केंद्र सरकार से निर्णायक कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अरुण सिंह ने कहा, “यह हमला पाकिस्तान की गहरी साजिश का हिस्सा है। आतंकियों ने पर्यटकों से उनका नाम और धर्म पूछकर उन्हें बेहद नजदीक से गोली मारी, जो बर्बरता की हद है। केंद्र सरकार को इस पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।”

वहीं व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता ने कहा, “लगातार हो रहे आतंकी हमलों से आम नागरिकों में भय का माहौल बन गया है। अब वक्त आ गया है जब सरकार को आतंक के खिलाफ निर्णायक कदम उठाने चाहिए।” इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से राजेंद्र गिरी, राजेश सिंह गुड्डू, शिवप्रसाद सिंह, बृजेश जायसवाल, संतोष वर्मा, सुखराज पासवान, धर्मेंद्र सिंह, मनोज राय, ऋषिकेश सिंह, राकेश तिवारी, बबलू प्रधान और रविंद्र राय शामिल थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हिंदू पीजी कॉलेज के शोधार्थी ने अर्जुन की छाल में खोजा हृदय रोग का समाधान
Next: रोजगार मेले में मिलेगा आईटीआई पास अभ्यर्थियों को विशेष अवसर

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.