गाजीपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गाजीपुर के प्रधानाचार्य ने जानकारी दी है कि जीएमआर इन्फ्रा कम्पनी द्वारा 9 मई 2025 को एक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला नोडल राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, तुलसीपुर, गाजीपुर में पूर्वान्ह 10 बजे से शुरू होगा। रोजगार मेले में इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक तथा इलेक्ट्रीशियन पावर डिस्ट्रीब्यूशन (ईपीडी) व्यवसाय से आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे अपनी शैक्षिक योग्यता के प्रमाण-पत्रों, आधार कार्ड की छायाप्रतियों तथा आईटीआई के मूल प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति के साथ मेले में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। मेला प्रतिभाग हेतु किसी भी प्रकार का यात्रा या अन्य भत्ता देय नहीं होगा।