हेतिमपुर (जमानिया)। क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान संत मेरी स्कूल, हेतिमपुर के छात्रों ने आईसीएसई (कक्षा 10) और आईएससी (कक्षा 12, विज्ञान वर्ग) की परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्कूल ने इस वर्ष शत-प्रतिशत सफलता दर प्राप्त कर एक नई मिसाल कायम की है।
कक्षा 12 (विज्ञान वर्ग) में टॉपर्स:
सकलेन दानिश – 95%
मन्या जायसवाल – 94.80%
अंशज दुबे – 94.20%
हर्षित वर्मा – 94.00%
निपुण कुमार सिंह – 93.60%
युवराज सिंह – 92.40%
कक्षा 10 में टॉपर्स:
जतिन जलान – 96.83%
श्रेयांश यादव – 93.17%
अनुष्का शर्मा – 91.50%
प्रशांत सिंह – 91.33%
अनुष्का राय – 91.33%
उजाला यादव – 90.33%
अभिनव प्रताप सिंह – 90.17%
इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल देखने को मिला। प्रधानाचार्य सिस्टर मिनी फिलिप ने छात्रों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता उनके समर्पण, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। शिक्षकों में मनोज श्रीवास्तव, मंजय सिंह, दुष्यंत कुमार, स्वप्निल मालवीय, अनूप प्रताप सिंह, अनिल पाण्डेय, सतीश जायसवाल, मेबल टीचर, अभिषेक, अरविंद, मजहर, मनोज तिवारी, सिस्टर एमा, सिस्टर डार्विन, प्रदीप सर आदि ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रबंधक फादर टेलिस्फोर ने भी उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संत मेरी स्कूल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहा है और आगे भी छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु कार्य करता रहेगा।