गाजीपुर। उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की खादी नीति के अंतर्गत गाजीपुर जिले में दोना-पत्तल बनाने वाले पारंपरिक कारीगरों और इस उद्योग में रुचि रखने वाले अन्य व्यक्तियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सेमी मोटराइज्ड दोना मेकिंग मशीनें निःशुल्क वितरित की जाएंगी।जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अमिता श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल 10 लाभार्थियों को इस योजना के तहत चयनित किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक आवेदकों की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और इच्छुक अभ्यर्थी 17 मई, 2025 तक upkvib.gov.in वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के पश्चात, आवेदकों को अपने आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के साथ आवश्यक दस्तावेज—फोटोग्राफ, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र एवं राशन कार्ड—जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, न्यू आमघाट कॉलोनी, गाजीपुर में जमा करने होंगे। इस योजना से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए लाभार्थी मोबाइल नंबर 9151228275 एवं 7380792768 पर संपर्क कर सकते हैं।