Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

छात्रों ने फैंसी ड्रेस, गीत व नाटकों के माध्यम से श्रमिकों को दिया सम्मान

ब्यूरो 01-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250501-WA0009.jpg

जमानिया। लोदीपुर स्थित सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में छात्रों ने फैंसी ड्रेस, कविताएं, गीत और लघु नाटकों के जरिए श्रमिकों के प्रति सम्मान प्रकट किया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें श्रम की गरिमा को उजागर करते हुए छात्रों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने डॉक्टर, सफाईकर्मी, निर्माण श्रमिक और शिक्षक जैसी भूमिकाओं को आत्मीयता के साथ निभाया।

विद्यालय के प्रिंसिपल श्री एल. डी. जेना ने इस अवसर पर स्कूल में कार्यरत हाउसकीपिंग, सुरक्षा और अन्य सहायक स्टाफ को हस्तनिर्मित धन्यवाद कार्ड और उपहार भेंट कर आभार जताया। छोटे-छोटे बच्चों द्वारा सहायक कर्मचारियों को धन्यवाद कहना दृश्य को भावुक और प्रेरणादायक बना गया। प्रिंसिपल जेना ने अपने संबोधन में कहा, “मजदूर दिवस मेहनतकश लोगों को समर्पित दिन है। हमें हर उस व्यक्ति का सम्मान करना चाहिए जो हमारे जीवन को सरल बनाने में मदद करता है।”कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय की शिक्षिकाओं और कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। इसमें समन्वयक श्री नफीस अंसारी, हाउस हेड शबीना खान, नसरीन मैडम तथा राफिया रहमान प्रमुख रूप से शामिल रहीं। समारोह ने छात्रों के मन में सहानुभूति, कृतज्ञता और श्रम के प्रति सम्मान की भावना जागृत की, जो उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: भैंस नहलाने को लेकर विवाद, मारपीट में तीन घायल
Next: ऑडियो रिकॉर्डिंग व मीडिया रिपोर्ट पर कार्रवाई, लेखपाल निलंबित

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.