Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

किसानों के लिए उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन शुरू

ब्यूरो 21-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। जनपद गाजीपुर के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2025-26 के लिए उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में पंजीकरण हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन योजनाओं में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत “पर ड्रॉप मोर क्रॉप” (माइक्रो इरीगेशन) तथा औद्यानिक विकास योजना (राज्य सेक्टर) शामिल हैं। खास बात यह है कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक, अति पिछड़ी जातियों और महिलाओं को शासन के निर्देशानुसार आरक्षण व विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।

पंजीकरण प्रक्रिया

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना हेतु: www.upmip.in

औद्यानिक विकास योजना (राज्य सेक्टर) हेतु: www.dbt.uphorticulture.com

ऑनलाइन पंजीकरण के बाद किसान भाइयों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक, अद्यतन खतौनी, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो की छायाप्रतियां कार्यालय में तीन कार्यदिवस के भीतर जमा करनी होंगी। अधिकारियों के अनुसार, योजनाओं का लाभ “प्रथम आवक, प्रथम पावक” के आधार पर दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे समय पर आवेदन कर योजनाओं का लाभ उठाएं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पूर्व प्राचार्य के सम्मान में हिंदू पीजी कॉलेज में हुआ गरिमामय समारोह
Next: घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला पर जानलेवा हमला

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.