जमानिया। थाना क्षेत्र के खिजिरपुर गांव में मंगलवार सुबह झाड़ू लगाने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता ने थाना में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।खिजिरपुर निवासी शबनम खातून ने बताया कि 20 मई की सुबह लगभग 7:30 बजे उसका झाड़ू लगाने को लेकर अपनी जेठानी और उनके भाई (निवासी सिकंदरपुर, थाना करंडा) से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान गाली-गलौज के बाद दोनों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। इस हमले में शबनम को गंभीर चोटें आईं।घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर झगड़ा शांत कराया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।