Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पिछड़ा वर्ग के युवाओं को मिलेगा मुफ्त कंप्यूटर प्रशिक्षण, आवेदन की तिथि बढ़ी

ब्यूरो 24-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित ‘ओ लेवल’ एवं ‘सीसीसी’ कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक प्रशिक्षण संस्थाएं 2 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं, जबकि प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थी 14 जून से 14 जुलाई 2025 के बीच आवेदन कर सकेंगे। यह योजना भारत सरकार की अधिकृत संस्था ‘नीलिट’ (राष्ट्रीय इलेक्ट्रानिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान) से मान्यता प्राप्त संस्थाओं के माध्यम से संचालित की जाएगी। योजना के तहत अन्य पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक एवं युवतियों को कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन हेतु पोर्टल http://obccomputertraing.upsdc.gov.in पर जाकर निर्धारित प्रारूप में आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन के पश्चात संस्थाओं को अपने आवेदन की हस्ताक्षरित हार्डकॉपी एवं आवश्यक दस्तावेज 2 जून 2025 शाम 5 बजे तक, तथा अभ्यर्थियों को अपने आवेदन की हार्डकॉपी 14 जुलाई 2025 शाम 5 बजे तक जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, गाजीपुर के कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा। संस्थाओं के आवेदन एवं दस्तावेजों का परीक्षण, आधारभूत संरचना का भौतिक सत्यापन तथा चयन की प्रक्रिया निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा की जाएगी। वहीं, अभ्यर्थियों का चयन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जनपद स्तरीय समिति द्वारा किया जाएगा।यह योजना युवाओं को डिजिटल कौशल से सशक्त बनाने और उन्हें रोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुश्तैनी जमीन के विवाद में भाई बना हैवान, लाठी से पीटकर किया लहूलुहान
Next: थाना दिवस पर 22 शिकायते प्राप्त, 5 का हुआ मौके पर निस्तारण

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

बद्दोपुर अस्थायी गोआश्रय स्थल के संचालन के लिए संस्थाओं से मांगे गए आवेदन

ब्यूरो 07-08-2026
361bb89c-383e-4938-9b93-d013722e44ab

खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान, आटा एवं अन्य खाद्य पदार्थों के पांच नमूने किए गए संग्रहित

ब्यूरो 07-08-2026
CSF-Logo-500x280

छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए संस्था प्रोफाइल लॉक करने की समय सीमा 08 अगस्त तक बढ़ी

ब्यूरो 07-08-2026
4c23ffe2-082f-48f5-8b39-09ef02bc6d16

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत गाजीपुर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो टीम ने की संदिग्धों की चेकिंग

ब्यूरो 07-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.