गाजीपुर। जनपद में जिला उद्योग बन्धु/व्यापार बन्धु की महत्वपूर्ण बैठक आगामी 13 जून 2025 को अपरान्ह 4 बजे राइफल क्लब, कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी अविनाश कुमार करेंगे। इस संबंध में उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य ने जनपद के समस्त उद्योग एवं व्यापार बन्धुओं से अनुरोध किया है कि वे इस बैठक में निर्धारित समय व स्थान पर अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें।
उन्होंने सभी संबंधित विभागों से कहा है कि बैठक के एजेण्डा निर्धारण हेतु अपने विभाग से संबंधित अद्यतन प्रगति रिपोर्ट 10 जून 2025 अपरान्ह 1 बजे तक अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं, ताकि बैठक का कार्ययोजन सुव्यवस्थित रूप से संचालित किया जा सके। बैठक में जनपद के उद्योग विकास, व्यापारिक चुनौतियाँ, योजनाओं की प्रगति व नीतिगत सुझावों पर व्यापक चर्चा किए जाने की संभावना है।