Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

वरिष्ठजनों को मिला सहारा: वयोश्री योजना के तहत 500 बुजुर्गों को बांटे गए सहायक उपकरण

ब्यूरो 06-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। विकास भवन स्थित ऑडिटोरियम सभागार में शुक्रवार को आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत गाजीपुर जनपद के 500 वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। इस कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा (उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय) ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह की शुरुआत छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई, जिसने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बताया गया कि एलिम्को, कानपुर के विशेषज्ञों द्वारा जनपद के 1868 वरिष्ठ नागरिकों को चिन्हित किया गया था, जिनमें से पहले चरण में करीब 500 लाभार्थियों को 9,209 सहायक उपकरण वितरित किए गए। इन उपकरणों में छड़ी, व्हीलचेयर, कमोड चेयर, कान की मशीन, स्पाइनल सपोर्ट, नी ब्रेस आदि शामिल हैं, जिनकी अनुमानित लागत लगभग 1.17 करोड़ रुपये है।

मुख्य अतिथि बी.एल. वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि वरिष्ठजनों के जीवन को सरल और सम्मानजनक बनाने के उद्देश्य से यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 1 अप्रैल 2017 को शुरू की गई थी। अब तक देशभर में 5.26 लाख से अधिक बुजुर्गों को 32 लाख से अधिक उपकरणों का लाभ दिया जा चुका है।जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि शेष चिन्हित बुजुर्गों को भी आगामी दिनों में उपकरण वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार, राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन दुर्गेश कुमार ने किया जबकि एलिम्को के वरिष्ठ प्रबंधक ने सभी का आभार व्यक्त किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ग्रामीण किसानों को मिली वैज्ञानिक खेती की सीख
Next: जिला पोषण समिति की बैठक 9 जून को, सभी संबंधित विभागों की उपस्थिति अनिवार्य

हो सकता है आप चूक गए हों

8b75abc6-59e7-4ad5-b19c-c74460a4f176

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2026
17ea3dcc-bf1b-431d-8d52-bd15439e6b69

विक्षिप्त युवक को गहमर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

ब्यूरो 28-07-2026
655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.