Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पेंशनभोगियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य, कोषागार कार्यालय में जमा करनी होगी हार्डकॉपी

ब्यूरो 12-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत “पण्डित दीन दयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना” में सरकारी पेंशनभोगियों के पंजीकरण की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप इस योजना के लाभार्थियों में वे सभी सेवानिवृत्त सरकारी सेवक और पारिवारिक पेंशनभोगी सम्मिलित हैं, जो जनपद कोषागार से पेंशन/पारिवारिक पेंशन आहरित कर रहे हैं।

इसके लिए उन्हें राज्य सरकार की अधिकृत वेबसाइट पर जाकर ट्रेजरी कोड 3000 और डी.डी.ओ. कोड 4276 दर्ज कर अपना पी.पी.ओ. नंबर व व्यक्तिगत विवरण भरते हुए ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।पंजीकरण के पश्चात उसका प्रिंटआउट (हार्डकॉपी) प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे के मध्य कोषागार कार्यालय के “पेंशनर्स हेल्प डेस्क पटल” पर जमा किया जा सकता है। कोषाधिकारी ने सभी पात्र पेंशनभोगियों से आग्रह किया है कि वे समय से ऑनलाइन पंजीकरण कर योजना का लाभ प्राप्त करें। यह योजना समस्त पूर्णतः सरकारी पेंशनभोगियों के लिए लागू है, और उन्हें अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराना होगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सार्वजनिक चकरोड से हटाया गया अतिक्रमण , प्रशासन की सख्ती से मचा हड़कंप
Next: जीवन प्रमाण पत्र समय से जमा न करने पर रुक सकती है पेंशन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.