Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

धान की खेती के लिए जरूरी नहर बंद, किसानों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

ब्यूरो 17-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250617-WA0016

जमानियां। क्षेत्र के किसानों ने चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल से सिंचाई के लिए छोड़ा जाने वाला पानी अचानक बंद किए जाने पर गहरी नाराज़गी जताई है। मंगलवार को आक्रोशित किसानों ने उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया को ज्ञापन सौंपकर नहर का संचालन शीघ्र शुरू करने की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि 18 जून दोपहर तक नहर में पानी नहीं छोड़ा गया, तो वे बरुईन गांव स्थित शिव मंदिर चौराहे पर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने को मजबूर होंगे।किसानों ने बताया कि इस समय धान की नर्सरी की तैयारी का महत्वपूर्ण समय है, लेकिन सिंचाई के अभाव में बीज सूख रहे हैं और नई बुवाई भी रुक गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कई गांव पूरी तरह नहरों पर ही निर्भर हैं और वैकल्पिक सिंचाई के साधन उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में अगर समय रहते पानी नहीं छोड़ा गया, तो फसल का भारी नुकसान तय है।

गांवों से आए किसानों ने प्रशासन को चेताया कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। इस दौरान किसान मनोज सिंह, दिलीप सिंह, भरत सिंह, डबलू तिवारी, देवदत्त सिंह, आलोक, रणवीर सिंह, सुधीर सिंह, मोंटी और पिंकू सिंह समेत अन्य किसान मौजूद रहे। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाकर नहर का संचालन शीघ्र शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जमानियां टीम ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट, ताजपुर-गायघाट मैदान पर खेला गया रोमांचक फाइनल मुकाबला
Next: अमर्यादित टिप्पणी व अन्य आरोपों में शिक्षक दिग्विजय सिंह निलंबित, जांच समिति गठित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.