Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, मेधावियों ने बढ़ाया जिले सहित क्षेत्र का मान

ब्यूरो 17-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250617-WA0014

जमानिया। क्षेत्र के कसेरा पोखरा गांव स्थित सनशाइन पब्लिक स्कूल की ओर से मंगलवार को शाइन बैंक्वेट एंड लॉन में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें आईआईटी जेईई एडवांस, नीट 2025 और दसवीं बोर्ड परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता अर्जित करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को बुके और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदित किया गया।

आईआईटी जेईई एडवांस 2025 में विद्यालय के छात्र हरिओम सिंह (एआईआर 4809, ओबीसी), प्राची मौर्या (एआईआर 9028, ओबीसी) एवं अभिषेक ठाकुर (एआईआर 12128, ओबीसी) ने शानदार प्रदर्शन कर जिले व विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं नीट 2025 में मनीष उपाध्याय (एआईआर 2286, ईडब्ल्यूएस) एवं शशांक शर्मा (एआईआर 10573, ओबीसी) ने सफलता प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके अलावा सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में जिले की श्रेष्ठता सूची में शामिल छात्रों को भी समारोह में सम्मानित किया गया। विशाल सिंह ने जिले में तीसरा स्थान (97%), तृशा सिंह व आयुष कुमार सिंह ने चौथा स्थान (96.8%), अंकित कुमार मौर्य ने छठा स्थान (96.4%) तथा विमलेश मौर्य व आयुषी मौर्य ने आंठवा स्थान (96%) प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से न सिर्फ छात्रों का मनोबल बढ़ता है, बल्कि उन्हें भविष्य की बड़ी चुनौतियों के लिए तैयार होने की प्रेरणा भी मिलती है। यह सम्मान सिर्फ व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय का लक्ष्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि छात्रों को नैतिक, सामाजिक व बौद्धिक रूप से मजबूत बनाना भी है। आज हमारे छात्रों ने यह साबित कर दिया है कि समर्पण और मेहनत से कोई भी लक्ष्य दूर नहीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के चेयरमैन सर्वानंद सिंह ने की। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, प्रबंधक अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्राइमरी विंग प्रभारी पूजा सिंह समेत समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह में अभिभावकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और गरिमा प्रदान की।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कोतवाली निरीक्षण में एडीजी जोन ने दिए सख्त निर्देश, ई-मालखाना और महिला हेल्प डेस्क पर रहा विशेष फोकस
Next: विश्व रक्तदाता दिवस पर महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.