Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पहली ही बारिश में NH-24 बना झील: मरम्मत कार्य की धीमी रफ्तार बनी मुसीबत

ब्यूरो 18-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250618-WA0037

जमानिया (गाजीपुर)। क्षेत्र में मंगलवार शाम हुई बारिश ने प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल दी। ग्राम ताजपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-24 (NH-24) झील में तब्दील हो गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।बारिश के कारण एनएच-24 पर पहले से मौजूद गड्ढों में पानी भर गया, वहीं सड़क किनारे जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के चलते पानी सड़क पर जमा हो गया। इससे न केवल यातायात बाधित हुआ, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है।

स्टेशन बाजार बाईपास क्रॉसिंग और बडेसर मोड़ पर भी यही स्थिति देखने को मिली। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सड़क मरम्मत के लिए धन आवंटित तो हुआ, लेकिन मरम्मत कार्य की गति इतनी धीमी है कि लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही।शाम व रात की बारिश के बाद कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनी रही, जिससे आम लोगों और वाहनों की रफ्तार पर असर पड़ा। लोगों का कहना है कि यदि यही स्थिति बनी रही, तो जल्द ही सड़क पूरी तरह से बंद हो सकती है। स्थानीय वाहन चालकों अजय गुप्ता, पंकज तिवारी और अमरेन्द्र सिंह ने नाराजगी जताते हुए कहा कि बरसात की शुरुआत में ही सड़क तालाब जैसी हो गई है। यदि समय रहते एनएच के अधिकारी चेत नहीं सके तो आने वाले दिनों में यह मार्ग पूरी तरह जाम हो जाएगा।

किसानों के चेहरे पर खुशी:
हालांकि इस बारिश से किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है। खरीफ फसल की बुवाई की दृष्टि से यह बारिश फायदेमंद साबित हुई है। लेकिन आम नागरिकों के लिए यह बारिश मुसीबत बन गई है।

जनता की मांग:
स्थानीय लोगों ने एनएच-24 की मरम्मत कार्य में तेजी लाने और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि आने वाले दिनों में जान-माल का नुकसान न हो।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 204 लीटर बियर व 39 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
Next: दरिंदे को कोर्ट से 20 साल की सजा, ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.