Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 204 लीटर बियर व 39 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

ब्यूरो 18-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250618-WA0036

गाजीपुर। अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज थाना दिलदारनगर, जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भक्सी रेलवे क्रॉसिंग के पास से दो तस्करों को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में शराब बरामद की। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पिन्टू कुमार पासवान पुत्र रमेश पासवान (निवासी: रूस्तमपुर, थाना राघवपुर, जिला वैशाली, बिहार, उम्र 22 वर्ष) और राहुल पुत्र बृजनाथ (निवासी: ग्राम महेवा तिसौरा, थाना जमानियाँ, जनपद गाजीपुर) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्तों के पास से निम्नलिखित मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई:

गॉड फादर बियर – 323 पीस

किंगफिशर बियर – 42 पीस

टूबर्ग बियर – 24 पीस

बडवाइजर बियर – 20 पीस

फ्रूटी ऑफिसर्स चॉइस – 96 पीस

8PM पाउच – 82 पीस

आर.एस अंग्रेजी शराब (750 ML की 16 बोतलें)

कुल बरामदगी: 204 लीटर बियर व 39 लीटर अंग्रेजी शराब

इस आधार पर थाना दिलदारनगर में मु0अ0सं0 117/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल अधिकारी:

निरीक्षक देवेंद्र सिंह यादव (थाना दिलदारनगर, गाजीपुर)

निरीक्षक महेन्द्र प्रसाद दुबे (आरपीएफ टीम, दिलदारनगर)

उपनिरीक्षक जैदान सिंह (जीआरपी टीम, दिलदारनगर)

पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने इस संयुक्त कार्रवाई की सराहना करते हुए टीम को बधाई दी है। वहीं, जिले में अवैध शराब के विरुद्ध सख्त अभियान जारी रखने का निर्देश भी दिया गया है।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पांच महीने से फार्मासिस्ट विहीन, स्वास्थ्य सेवाएं ठप, मरीज दवा और परामर्श के लिए भटकने को मजबूर
Next: पहली ही बारिश में NH-24 बना झील: मरम्मत कार्य की धीमी रफ्तार बनी मुसीबत

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.