गाजीपुर। निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद गाजीपुर में बेरोजगार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एकदिवसीय रोजगार मेला/कैंपस ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला राजकीय आईटीआई परिसर, गाजीपुर में दिनांक 21 जून 2025 को प्रातः 10:30 बजे से आयोजित होगा। इस रोजगार मेले में विजन इंडिया प्रा. लि., क्वैस कॉर्पोरेशन लि. नोएडा, कार्पोरेशन प्रा. लि., बिग ट्री प्राइवेट लि. नोएडा जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी। वे सुपरवाइजर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, हेल्पर, टेक्नीशियन जैसे पदों पर चयन करेंगी।
रिक्त पदों का विवरण:
कुल पद: 150
शैक्षिक योग्यता: हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, डिप्लोमा, बी.टेक, आईटीआई (इलेक्ट्रिकल)
आयु सीमा: 18 से 30 वर्ष (केवल पुरुष अभ्यर्थी)
वेतनमान: ₹1,60,000 से ₹2,20,000 प्रतिवर्ष
नियुक्ति स्थान: चेन्नई, नोएडा, गाजियाबाद
अभ्यर्थी https://rojgaarsangam.up.gov.in तथा https://www.ncs.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण कर अपने योग्यता अनुसार कंपनियों में आवेदन कर सकते हैं। रोजगार मेले में भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल शैक्षिक प्रमाणपत्र व छायाप्रतियाँ साथ लानी होंगी। इस आयोजन में भाग लेने के लिए कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय, गाजीपुर से संपर्क कर सकते हैं।