Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सपा प्रदेश सचिव खेदन सिंह यादव का इस्तीफा, विधायक व संगठन पर लगाए गंभीर आरोप

ब्यूरो 19-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250619-WA0027.jpg

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं जिला पंचायत सदस्य सैदपुर, खेदन सिंह यादव ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी नेतृत्व, सैदपुर विधायक अंकित भारती, उनके पिता ओमप्रकाश भारती और जिला संगठन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सैदपुर के रावल मोड़ स्थित महमदपुर निवासी खेदन सिंह यादव ने नगर में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान इस्तीफे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के क्रियाकलापों, जिले के संगठनात्मक कार्यों और विधायक के व्यवहार से खिन्न होकर यह कदम उठा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि एक पारिवारिक विवाद में विधायक के पिता एवं पूर्व प्रतिनिधि ओमप्रकाश भारती ने खुलेआम थाने में उनके खिलाफ पैरवी की। खेदन सिंह ने कहा कि पहले भी जब सपा के प्रदेश अध्यक्ष करमपुर आए थे, तब उन्होंने ओपी भारती को विधायक प्रतिनिधि कह दिया था, जो उन्हें नागवार गुजरा। ओपी भारती चाहते हैं कि उन्हें विधायक के रूप में ही संबोधित किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी की मासिक बैठक में भी कुछ लोगों ने ओपी भारती को विधायक कहने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने विधायक अंकित भारती पर क्षेत्र में न आने और जनता के बीच उपस्थिति नहीं रखने का आरोप भी लगाया।

खेदन सिंह यादव ने यह भी कहा कि उन्होंने हाल ही में पीडीए की कई गांवों में बैठकें कीं, जहां लोगों ने विधायक की लगातार शिकायतें कीं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विधायक ने पार्टी के 3-4 कार्यकर्ताओं के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज करवा दिए। उन्होंने बताया कि इस पूरे प्रकरण की शिकायत उन्होंने स्वयं लखनऊ जाकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से की और उन्हें लिखित पत्र भी सौंपा, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने जिला अध्यक्ष गोपाल यादव को भी मामले की जानकारी दी थी, लेकिन कोई नतीजा सामने नहीं आया। खेदन सिंह ने कहा कि 5 तारीख को उन्होंने यह सूचना भी दी थी कि एसपी से जानकारी मिली है कि विधायक के प्रतिनिधि उनके खिलाफ पैरवी कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट किया कि वह फिलहाल किसी अन्य पार्टी में जाने का इरादा नहीं रखते हैं और समाजवादी पार्टी में ही बने रहेंगे, लेकिन वर्तमान में वह प्रदेश सचिव पद से इस्तीफा दे रहे हैं। इस इस्तीफे के बाद सैदपुर क्षेत्र की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गंगा नदी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, गांव में छाया मातम
Next: खरीफ सीजन में 1.94 लाख हेक्टेयर में होगी फसल की बुवाई, धान की खेती का क्षेत्रफल सर्वाधिक

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.