गाजीपुर। सैदपुर थाना क्षेत्र के टोडरपुर गांव में बीते दिनों हुई फायरिंग की घटना में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना के तीन वांछित आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से एक देशी तमंचा (.315 बोर), एक जिंदा कारतूस और एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई है।गिरफ्तारी उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार उपाध्याय एवं उपनिरीक्षक ज्ञानेश्वर सिंह की टीम द्वारा रेलवे क्रॉसिंग रावल मोड़ के पास से की गई। पकड़े गए अभियुक्तों में रोहित यादव पुत्र विरेन्द्र यादव (निवासी मैनपुर, थाना करंडा), धर्मेन्द्र यादव पुत्र स्व. हरिश्चन्द्र यादव (निवासी मैनपुर, थाना करंडा) और कमलेश यादव पुत्र रामअवध यादव (निवासी बरियाँ, थाना करंडा) शामिल हैं। इन तीनों आरोपियों के विरुद्ध पहले से ही सैदपुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 200/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 115(2), 351(3), 352, 191(2) के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद बरामद असलहे को आधार बनाते हुए मामले में धारा 61(2) BNS और 3/25 आर्म्स एक्ट की भी बढ़ोतरी की गई है।
आपराधिक इतिहास:
रोहित यादव पूर्व में भी मुकदमा अपराध संख्या 1376/2015 (धारा 323, 504, 506 आईपीसी) में नामजद रह चुका है।
कमलेश यादव और धर्मेन्द्र यादव के विरुद्ध भी पूर्व में कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।