Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

21 जून को मनाया जाएगा 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, नेहरू स्टेडियम में होगा आयोजन

ब्यूरो 20-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। जनपद में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 को प्रातः 6:00 बजे से नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार में भव्य रूप से मनाया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत योगाभ्यास का आयोजन किया जाएगा जिसमें जिले के सभी अधिकारी, विभिन्न फाउंडेशन, संस्थानों एवं एसोसिएशन के अधिकारी व कर्मचारी सहभागिता करेंगे। साथ ही जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भी इस योग अभ्यास में भाग लेंगे।

जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार ने जनपद के समस्त प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि वे सुबह 6:00 बजे तक नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार पहुंचें और कार्यक्रम की कवरेज सुनिश्चित करें। उन्होंने मीडिया के साथ-साथ आमजन से भी अपील की है कि वे इस योग दिवस में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करें। जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम की समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और व्यापक स्तर पर योग दिवस को लेकर जागरूकता भी फैलाई जा रही है। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जनमानस में रुचि बढ़ाना और निरोग जीवन की ओर प्रेरित करना है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 17 वर्षीय किशोरी रहस्यमय तरीके से लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Next: जंगीपुर विधानसभा के एईआरओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.