Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जंगीपुर विधानसभा के एईआरओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 20-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। निर्वाचन से जुड़ी प्रक्रियाओं को सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से आज जिला पंचायत सभागार, गाजीपुर में विधानसभा 376-जंगीपुर के ए0ई0आर0ओ0 (सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी) एवं बी0एल0ओ0 सुपरवाइजरों को एकदिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण अपर जिलाधिकारी गाजीपुर एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 376-जंगीपुर के निर्देशन में संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण 17 जून 2025 को लखनऊ स्थित मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के कार्यालय द्वारा आयोजित ईआरओ प्रशिक्षण के क्रम में आयोजित किया गया। उक्त निर्देशों के अनुसार प्रशिक्षित ईआरओ को अपने क्षेत्र के एईआरओ और बीएलओ सुपरवाइजरों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशिक्षण देने का निर्देश प्राप्त हुआ था।

प्रशिक्षण सत्र में निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी गई:

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 13 ख (2) एवं 13 गग के अंतर्गत बीएलओ की नियुक्ति और कार्यदायित्वों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बीएलओ ऐप का उपयोग, बीएलओ की नियुक्ति प्रक्रिया एवं बूथों के समुचित विभाजन से संबंधित जानकारियाँ साझा की गईं।

फॉर्म 6, 7, और 8 की प्रविष्टियों एवं उनके समुचित प्रबंधन के बारे में दिशा-निर्देश दिए गए।

दिव्यांग मतदाताओं की पहचान, प्रारूप 9, 10, 11 के उपयोग, और युवा मतदाताओं को सूची में शामिल करने की विधि पर प्रशिक्षण दिया गया।

मतदेय स्थलवार जेंडर रेशियो, ईपी रेशियो एवं एज कोहार्ट को निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप सुधारने के निर्देश दिए गए। एईआरओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों के दायित्वों की विस्तृत व्याख्या की गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े कार्मिकों को सशक्त बनाना और मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करना था, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनी रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 21 जून को मनाया जाएगा 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, नेहरू स्टेडियम में होगा आयोजन
Next: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने किया योगाभ्यास, दिया अनुशासित जीवनशैली का संदेश

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.