Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने किया योगाभ्यास, दिया अनुशासित जीवनशैली का संदेश

ब्यूरो 21-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
20250621_075735.jpg

जमानियां (गाजीपुर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 91 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जमानियां में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह एवं एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर कैप्टन डॉ. अंगद प्रसाद तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के दर्जनों एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग प्रशिक्षक विजय श्याम पांडे के निर्देशन में सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, ताड़ासन, भुजंगासन, वृक्षासन समेत कई योग मुद्राओं का अभ्यास किया। कैडेट्स ने संकल्प लिया कि वे नियमित रूप से योग करेंगे और समाज में इसके प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर 91 यूपी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल अमर सिंह ने सभी संबंधित संस्थानों को संबोधित करते हुए कहा, “योग भारत की अमूल्य धरोहर है, जो पूरे विश्व को स्वास्थ्य और संतुलन का संदेश देता है। एनसीसी कैडेट्स द्वारा किया गया यह सामूहिक योगाभ्यास न केवल उनके लिए लाभकारी है, बल्कि समाज को जागरूक करने की दिशा में भी एक अनुकरणीय पहल है। यह ‘एक भारत – स्वस्थ भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है।” एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर कैप्टन तिवारी ने कहा, “योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि यह जीवन जीने की कला है, जो आत्मनियंत्रण, अनुशासन और मानसिक शांति प्रदान करता है। कैडेट्स का यह प्रयास समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला है।” उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के सदस्य, एनसीसी अधिकारीगण, कैडेट्स सहित अनेक स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

योगाभ्यास करते कैडेट्स
हर आसन में छिपा है शांति का संदेश
हर दिन योग, हर दिन स्वास्थ्य की ओर एक कदम

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जंगीपुर विधानसभा के एईआरओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण
Next: नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: 91 यूपी बटालियन एनसीसी कैडेट्स ने ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ थीम के साथ किया योगाभ्यास

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

श्रावण मास, कांवड़ यात्रा और त्योहारों को लेकर गाजीपुर में धारा 163 लागू, 31 अगस्त तक निषेधाज्ञा प्रभावी

ब्यूरो 22-07-2026
CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.