गाजीपुर। रिजर्व पुलिस लाइन, गाजीपुर में शनिवार को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” रही, जो समग्र स्वास्थ्य, पर्यावरण संतुलन और वैश्विक एकता का संदेश देती है। इस विशेष अवसर पर कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक गाजीपुर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, जे.टी.सी. में प्रशिक्षणरत रिक्रूट तथा आमजन उपस्थित रहे।
योग सत्र का संचालन योगाचार्य द्वारा किया गया, जिन्होंने सभी उपस्थितों को विभिन्न योगाभ्यास कराए और उन्हें योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में योग के महत्व और इसके शारीरिक एवं मानसिक लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। योगाचार्य ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति न केवल निरोग रह सकता है, बल्कि जीवन में संतुलन, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा भी प्राप्त करता है। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों में योग के प्रति जागरूकता और उत्साह के साथ हुआ, जिसने इस आयोजन को पूर्णतः सफल और प्रेरणादायी बना दिया।