Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन, स्वास्थ्य के प्रति लिया संकल्प

ब्यूरो 21-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250621-WA0128.jpg

गाजीपुर। 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जनपद गाजीपुर में उत्साह, उल्लास और उमंग के साथ भव्य रूप में मनाया गया। इस वर्ष की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” रही। मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार में आयोजित हुआ, जहां भारी संख्या में आम नागरिकों, अधिकारियों, विद्यार्थियों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, मंडलायुक्त वाराणसी एस. राजलिंगम, जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य द्वारा दीप प्रज्वलन और भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. संगीता बलवंत ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि योग सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य नहीं बल्कि मानसिक शांति का भी माध्यम है। उन्होंने आह्वान किया कि योग को केवल एक दिन तक सीमित न रखकर इसे रोजमर्रा की दिनचर्या में शामिल किया जाए।

मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने योग को भारत की सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए कहा कि यह विज्ञान आधारित विद्या है, जिसे हमारे ऋषियों ने विकसित किया और आज विश्व स्तर पर इसे पहचान मिली है।जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने योग को जीवनशैली में शामिल करने की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और मन ही स्वस्थ समाज और राष्ट्र का आधार हैं। इस अवसर पर योग प्रशिक्षकों प्रतीक्षा पांडेय और धीरज राय ने उपस्थित जनसमूह को कॉमन योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत विभिन्न योगासन जैसे ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, सेतुबंधासन, कपालभाति, प्राणायाम व ध्यान आदि का अभ्यास कराया और उनके लाभ बताए। कार्यक्रम का सफल संचालन सुभाष चंद्र प्रसाद, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक, नेहरू युवा केंद्र द्वारा किया गया। साथ ही माय भारत युवा कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के विभिन्न युवा मंडलों में भी योग दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस आयोजन में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी संस्था, हार्टफुलनेस संस्था, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं और आमजन की भागीदारी उल्लेखनीय रही। अंत में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार प्रकट किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: रिजर्व पुलिस लाइन गाजीपुर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन
Next: दिव्यांगजनों के चिन्हांकन हेतु विशेष शिविरों का आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.