गाजीपुर। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से जनपद गाजीपुर की सभी तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम तहसील कासिमाबाद में सम्पन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने की तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कुल 169 शिकायतें/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 13 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। वहीं, जनपद की सभी सात तहसीलों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 473 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें 48 शिकायतों का त्वरित समाधान किया गया।
तहसीलवार प्राप्त शिकायतों का विवरण इस प्रकार रहा:
सैदपुर: उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 33 शिकायतें प्राप्त, 05 का निस्तारण
सेवराई: 25 शिकायतें प्राप्त, 05 का निस्तारण
जमानिया: 58 शिकायतें प्राप्त, 05 का निस्तारण
मुहम्मदाबाद: 46 शिकायतें प्राप्त, 04 का निस्तारण
जखनियां: 90 शिकायतें प्राप्त, 11 का निस्तारण
सदर: 52 शिकायतें प्राप्त, 05 का निस्तारण
जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने जनता की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और कई मामलों का समाधान मौके पर ही कराया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश के साथ अग्रसारित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जमीनी विवादों और आपसी मतभेदों के समाधान के लिए राजस्व और पुलिस विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। राजस्व निरीक्षकों को हर माह पैमाइश व पत्थरगड्डी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही लेखपालों को निर्देशित किया गया कि छोटी समस्याओं का समाधान तत्काल करें और आमजन को अनावश्यक परेशान न किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनशिकायतों का समय से निस्तारण शासन की प्राथमिकता है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जमीनी विवादों और आपसी मतभेदों के समाधान के लिए राजस्व और पुलिस विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। राजस्व निरीक्षकों को हर माह पैमाइश व पत्थरगड्डी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही लेखपालों को निर्देशित किया गया कि छोटी समस्याओं का समाधान तत्काल करें और आमजन को अनावश्यक परेशान न किया जाए।