गाजीपुर। जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एसआईएस इंडिया लिमिटेड के तत्वावधान में चार विकास खंडों में भर्ती शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी उपजिलाधिकारी मनोज पाठक ने दी।
शिविरों का आयोजन निम्नानुसार किया जाएगा:
28 व 29 जून – मरदह ब्लॉक
3 व 4 जुलाई – बिरनो ब्लॉक
5 व 7 जुलाई – करंडा ब्लॉक
8 व 9 जुलाई – गाजीपुर सदर ब्लॉक
इन शिविरों में सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर और ऑफिसर पदों के लिए चयन किया जाएगा। एसआईएस इंडिया लिमिटेड भारत की एक प्रमुख बहुराष्ट्रीय कंपनी है, जो पूरे देश और विदेशों में सुरक्षा सेवाएं प्रदान करती है। चयनित अभ्यर्थियों को एनडीआरएफ के माध्यम से सिविल डिफेंस की ट्रेनिंग दी जाती है।
भर्ती के लिए पात्रता:
सुरक्षा सैनिक पद:
शैक्षिक योग्यता: हाईस्कूल उत्तीर्ण
लंबाई: 167.5 सेमी
सीना: 80-85 सेमी
आयु: 19 से 40 वर्ष
वजन: 56 किलोग्राम से अधिक व 90 किलोग्राम से कम
सुपरवाइजर पद:
शैक्षिक योग्यता: इंटरमीडिएट उत्तीर्ण
लंबाई: 170 सेमी
आयु: 19 से 40 वर्ष
शारीरिक रूप से सुदृढ़ व प्रभावशाली व्यक्तित्व
चयन प्रक्रिया:
डिप्टी कमांडेंट रजनीश कुमार राय ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने निकटतम विकासखंड के शिविर में निर्धारित तिथियों को पहुंचकर साक्षात्कार में सम्मिलित हो सकते हैं। चयन के उपरांत अभ्यर्थियों को ₹350 ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा। इसके बाद उन्हें एक माह के लिए जौनपुर ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण हेतु भेजा जाएगा।
नियुक्ति स्थल:
प्रशिक्षण उपरांत चयनित अभ्यर्थियों को सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों जैसे कि:
काशी विश्वनाथ मंदिर, अयोध्या मंदिर,बनारस, गाजीपुर, होटल, हॉस्पिटल, रेलवे व मेट्रो स्टेशनों में सुरक्षा ड्यूटी के लिए स्थायी नियुक्ति दी जाएगी। यह शिविर जनपद के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर साबित हो सकता है।