गाजीपुर। प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन एवं निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा माननीय अध्यक्ष, उच्च न्यायालय किशोर न्याय समिति (HCJJC), न्यायालय इलाहाबाद के अनुपालन में दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन हेतु गाजीपुर जनपद में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 10 जून 2025 से प्रारंभ हुआ है, जिसका उद्देश्य दिव्यांग बच्चों का चिकित्सकीय परीक्षण, दिव्यांग प्रमाण-पत्र वितरण, सहायक उपकरण उपलब्ध कराना तथा विभागीय योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। प्रत्येक विकास खण्ड में शिविरों का आयोजन कर पंजीकरण की प्रक्रिया प्रातः 11:00 बजे से सायं 3:00 बजे तक सम्पन्न कराई जा रही है।
शिविर में भाग लेने के लिए दिव्यांगजन को निम्नलिखित दस्तावेजों की प्रतियाँ साथ लानी होंगी:
दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि पहले से हो)
आय प्रमाण पत्र (बीपीएल या ग्रामीण क्षेत्र में ₹46,080 / शहरी क्षेत्र में ₹56,460 तक)
निवास प्रमाण पत्र
आधार कार्ड
बैंक पासबुक की प्रति
दो पासपोर्ट साइज फोटो
मोबाइल नंबर
शिविरों में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के कर्मचारी, ग्राम विकास अधिकारी एवं समाज कल्याण विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी संबंधित विकास खण्ड के खण्ड विकास अधिकारी होंगे।
शिविरों का आयोजन निम्न तिथियों को निम्न विकास खण्डों में होगा:
20 जून 2025 – बिरनो (जंगीपुर नगरीय क्षेत्र सहित)
24 जून 2025 – जमानियां (नगरीय क्षेत्र सहित)
25 जून 2025 – देवकली
26 जून 2025 – गाजीपुर सदर (नगरीय क्षेत्र सहित)
27 जून 2025 – जखनियां
29 जून 2025 – करण्डा
30 जून 2025 – कासिमाबाद (बहादुरगंज नगरीय क्षेत्र सहित)
01 जुलाई 2025 – मनिहारी
02 जुलाई 2025 – मरदह
03 जुलाई 2025 – मोहम्मदाबाद (नगरीय क्षेत्र सहित)
04 जुलाई 2025 – रेवतीपुर
08 जुलाई 2025 – सादात (नगरीय क्षेत्र सहित)
09 जुलाई 2025 – सैदपुर (नगरीय क्षेत्र सहित)
11 जुलाई 2025 – बाराचवर
15 जुलाई 2025 – भदौरा (दिलदारनगर नगरीय क्षेत्र सहित)
16 जुलाई 2025 – भावरकोल
यह अभियान दिव्यांगजनों के समावेशी विकास तथा उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।