Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ईंट भट्ठा पर ट्रैक्टर की ट्रॉली से कुचलकर मासूम की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 21-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250621-WA0135.jpg


गाजीपुर। जनपद के शादियाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरारी गांव स्थित आर.के. ईंट भट्ठा पर शुक्रवार को एक हृदयविदारक हादसा हुआ, जिसमें मात्र पांच वर्षीय मासूम बच्ची की ट्रैक्टर की ट्रॉली से कुचलकर मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान प्रीति कुमारी के रूप में हुई है, जो झारखंड निवासी प्रवासी मजदूर पियूष राम की पुत्री थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रीति के माता-पिता गोरारी गांव के ईंट भट्ठे पर श्रमिक के रूप में कार्यरत हैं। हादसे के समय ट्रैक्टर ईंट लेकर जा रहा था। इसी दौरान प्रीति ने अपनी मां को देख दौड़ लगाई और ट्रॉली से झूलने की कोशिश की। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह ट्रॉली के नीचे आ गई और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद ईंट भट्ठे पर अफरा-तफरी मच गई। मौजूद मजदूर और महिलाएं चीख-पुकार करने लगे, जिससे वातावरण मातम में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही शादियाबाद थाना अध्यक्ष श्यामजी यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक बच्ची के पिता पियूष राम ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना बताते हुए किसी भी कानूनी कार्रवाई से इनकार किया। उन्होंने लिखित तहरीर देकर पुलिस को सूचित किया कि वे इस घटना में कोई कानूनी कार्यवाही नहीं चाहते। इसके उपरांत उन्होंने स्वयं ही बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया।इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है। भट्ठे पर कार्यरत मजदूरों के बीच शोक की लहर व्याप्त है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: निःशुल्क O लेवल एवं CCC कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना हेतु आवेदन आमंत्रित
Next: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विविध स्थलों पर हुआ आयोजन, जनप्रतिनिधियों व नागरिकों ने किया योगाभ्यास

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.