Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विविध स्थलों पर हुआ आयोजन, जनप्रतिनिधियों व नागरिकों ने किया योगाभ्यास

ब्यूरो 21-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250621-WA0103.jpg

जमानिया। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को जमानिया नगर में विभिन्न स्थलों पर भव्य योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम रेलवे स्टेशन स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि योग एक पूर्ण जीवनशैली है, जो तन, मन और आत्मा को संतुलन में लाकर जीवन में शांति, ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करता है। उन्होंने जानकारी दी कि सरकार व संगठन के दिशा-निर्देशों के तहत 15 जून से निरंतर योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा था, जिसका समापन आज के आयोजन के साथ हुआ। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा ने योग को स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक बताया। वहीं, भाजपा मीडिया प्रभारी संजीत यादव ने योग को सामाजिक उत्थान का सशक्त माध्यम बताया।

तहसील परिसर स्थित मंदिर प्रांगण में भी राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास किया गया। इस कार्यक्रम में तहसीलदार रामनारायण वर्मा, विकासखंड अधिकारी बृजेश अस्थाना, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री माया सिंह, तथा हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. अखिलेश शास्त्री समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। नगर के गंगा तट सहित विभिन्न स्थानों पर भी नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास कर कार्यक्रम में सहभागिता दिखाई। स्थानीय नागरिक मुन्ना गुप्ता समेत अनेक लोगों ने योग कर इस दिन को सार्थक बनाया।

इसी क्रम में बावनों दोनवार भूमिहार ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में ढाढ़नी स्थित चंडी माता मंदिर परिसर में भी योग व प्राणायाम सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 7 बजे महासभा के महासचिव दया शंकर राय के संयोजन में हुआ। वरिष्ठ भाजपा नेता बी.के. त्रिवेदी ने मुख्य अतिथि के रूप में योग के महत्व पर प्रकाश डाला। योग प्रशिक्षक महेंद्र राय के निर्देशन में उपस्थितजनों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम किए। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष (जमानिया उत्तरी) राजीव कुमार चौबे, लिटल राय, नंद कुमार राय, राम नगीना राय, चंद्र बल्ली राय, सत्येंद्र राय, अलकेश राय, रामकिशोर राय, प्रकाश चंद्र राय, सुरेंद्र राय सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। नगर भर में पूरे दिन योग दिवस को लेकर उत्साह, जागरूकता और सहभागिता का वातावरण बना रहा। प्रतिभागियों ने नियमित रूप से योग करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

योगाभ्यास करते एनएसएस के स्वयंसेवक – स्वयंसेविका

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ईंट भट्ठा पर ट्रैक्टर की ट्रॉली से कुचलकर मासूम की दर्दनाक मौत
Next: अयोध्या दर्शन से लौटे तो टूटा मिला ताला, लाखों की चोरी का केस 50 दिन बाद दर्ज

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.