Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

माफिया मुक्त गाजीपुर को मुख्यमंत्री ने दी विकास की सौगात, युवाओं को मिली नौकरी की खुशखबरी

ब्यूरो 24-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250624-WA0065.jpg

गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गाजीपुर जिले को कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने कहा कि गाजीपुर अब माफिया मुक्त जनपद बन चुका है और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने स्थानीय पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि गाजीपुर कभी पहचान के संकट से गुजर रहा था, लेकिन अब पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और महर्षि विश्वामित्र कॉलेज इस जनपद की नई पहचान बन गए हैं। उन्होंने कहा कि जनपद का गौरवशाली इतिहास रामायण काल से जुड़ा हुआ है।

1534 युवा पुलिस भर्ती में चयनित

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि हाल ही में पूरी हुई यूपी पुलिस भर्ती प्रक्रिया में राज्य भर से 60,244 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इनमें से गाजीपुर जनपद के 1,534 युवाओं ने सफलता प्राप्त की है। मुख्यमंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दीं।

चौकिया-अंधऊ बाईपास को मिली मंजूरी

जनप्रतिनिधियों की मांग पर मुख्यमंत्री ने चौकिया-अंधऊ बाईपास के निर्माण को मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि इससे गाजीपुर में यातायात की समस्या का समाधान होगा और विकास को गति मिलेगी। इसके साथ ही चीतनाथ घाट व कलेक्टर घाट से जुड़े कॉरिडोर के निर्माण के लिए डीपीआर मंगाई गई है, जिस पर शीघ्र कार्यवाही की जाएगी।

1100 करोड़ की परियोजनाएं पूरी या निर्माणाधीन

मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज का निरीक्षण किया और विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि गाजीपुर में लगभग 1100 करोड़ रुपये की परियोजनाएं या तो पूरी हो चुकी हैं या कार्य प्रगति पर है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत युद्धस्तर पर कार्य किए जा रहे हैं, जिससे हर घर तक शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से बदलेगी गाजीपुर की तस्वीर

मुख्यमंत्री ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को शक्तिनगर तथा गंगा एक्सप्रेसवे को मीरजापुर, भदोही, वाराणसी, चंदौली होते हुए गाजीपुर में जोड़ने की योजना प्रगति पर है। इससे गाजीपुर को आधुनिक और सशक्त आधारभूत संरचना मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिले में जल्द ही नई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया जाएगा।

उपस्थित रहे कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि व अधिकारी

इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह, पंचायती राज व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री ओम प्रकाश राजभर, प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल, राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत एवं नीरज शेखर, विधायक वेदी राम, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद, पुलिस उप महानिरीक्षक वैभव कृष्ण समेत कई जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गाजीपुर दौरा: विकास कार्यों की समीक्षा, दिए सख्त निर्देश
Next: 12 वर्षीय बालक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

हो सकता है आप चूक गए हों

20f467aa-057e-4b12-af3d-2c092d5e0abb

अतिरिक्त प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी मुहम्मदाबाद में 127 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

ब्यूरो 24-07-2026
CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.