Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रेवतीपुर सीएचसी पर यूनिसेफ स्टेट नोडल का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य कर्मियों में मचा हड़कंप

ब्यूरो 24-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250624-WA0035.jpg

रेवतीपुर, गाजीपुर। यूनिसेफ के स्टेट नोडल (हेड) सत्यवीर सिंह ने मंगलवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रेवतीपुर का औचक निरीक्षण किया, जिससे स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों में अचानक हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान सत्यवीर सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं और विभागीय योजनाओं की गहन समीक्षा की और कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

स्टेट नोडल सबसे पहले चिकित्सा अधीक्षक के कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने विभागीय अभिलेखों का गहन अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के 10 इंडिकेटर की समीक्षा करते हुए सुधार और लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु आवश्यक निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान उन्होंने नियमित टीकाकरण, वैक्सीन स्टोरेज व्यवस्था और कोल्ड चेन पॉइंट का मुआयना किया। वैक्सीन रजिस्टर, आइस पैक और डीप फ्रीजर की जांच के बाद उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि सभी व्यवस्थाएं शत-प्रतिशत सही पाई गईं। उन्होंने निर्देश दिया कि वैक्सीन को निर्धारित तापमान पर ही संग्रहित किया जाए।

सत्यवीर सिंह ने टीबी नियंत्रण, पूर्ण टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच और संस्थागत प्रसव पर विशेष बल दिया। उन्होंने अधिकारियों को कार्ययोजना बनाकर स्वास्थ्य योजनाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ब्लॉक क्षेत्र के दो टीकाकरण केंद्रों का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ ग्रामीण लाभार्थियों से बातचीत कर स्वास्थ्य योजनाओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। सत्यवीर सिंह ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने हिदायत दी कि सभी लक्ष्यों की पूर्ति हर हाल में सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सीएचसी के विभिन्न कार्यालयों, परिसर एवं साफ-सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक एवं प्रभारी अधिकारी डॉ. अमर कुमार, बलवंत सिंह, सीएम फेलो मयंक राजन, बीपीएम बबीता सिंह, इम्तियाज़, आशुतोष, अभिषेक, बीसीपीएम सुनील, प्रियांशी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: त्रैमासिक समीक्षा बैठक में चार एएनएम को नोटिस, स्वास्थ्य कर्मियों में मचा हड़कंप
Next: विश्वविद्यालय की मांग को लेकर छात्र नेता दीपक उपाध्याय नज़रबंद, युवाओं में उबाल

हो सकता है आप चूक गए हों

20f467aa-057e-4b12-af3d-2c092d5e0abb

अतिरिक्त प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी मुहम्मदाबाद में 127 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

ब्यूरो 24-07-2026
CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.