गाजीपुर। जनपद को नए वरिष्ठ कोषाधिकारी मिल गए हैं। 24 जून 2025 को अपराह्न में श्री मंगलेश सिंह पालीवाल ने वरिष्ठ कोषाधिकारी, गाजीपुर का पदभार ग्रहण किया। श्री पालीवाल 2013 बैच के अधिकारी हैं और उत्तर प्रदेश के जनपद आजमगढ़ के मूल निवासी हैं। प्रशासनिक सेवा में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। इससे पूर्व वे कोषागार गोरखपुर, जिला पंचायत गोंडा तथा असिस्टेंट रजिस्ट्रार, फर्म, सोसाइटी एवं चिट्स, वाराणसी के पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।उनके कार्यभार ग्रहण करने से जिले के वित्तीय प्रबंधन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।