Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गाजीपुर का मोस्ट वॉन्टेड चढ़ा कानून के हत्थे! 50 हजार का इनामिया गिरफ्तार

ब्यूरो 26-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250626-WA0064.jpg

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस के अपराधियों पर शिकंजा कसने की मुहिम ने एक और बड़ा शिकार किया है। लंबे वक्त से फरार चल रहा पच्चास हजार रुपये का इनामी खूंखार हत्यारोपी प्रदीप राय उर्फ अंकित राय आखिरकार कानून की पकड़ में आ ही गया। एसटीएफ वाराणसी और नन्दगंज पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में उसे 26 जून 2025 को प्रयागराज जंक्शन से गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर से मिली सटीक सूचना पर जब पुलिस टीम ने नई दिल्ली से बनारस आ रही ट्रेन संख्या 12582 में एकबारगी दबिश दी, तो स्टेशन पर चढ़ने ही वाला प्रदीप राय भागने का मौका तक नहीं पा सका।

गिरफ्तार अभियुक्त प्रदीप राय उर्फ अंकित (35) राय पुत्र किशुनदेव राय, निवासी इमिलिया, थाना नन्दगंज, जनपद गाजीपुर है। हत्या के मामले में लगातार फरार चल रहा प्रदीप राय अपने ठिकाने बदलता रहा, जिससे गिरफ्तारी मुश्किल हो गई थी। आखिरकार उसकी किस्मत ने जवाब दे दिया और एसटीएफ और नंन्दगंज थाना पुलिस ने उसे ट्रेन में ही दबोच लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आलोक सिंह व एसटीएफ वाराणसी की टीम, थाना नन्दगंज पुलिस, जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मुर्गा लदी अनियंत्रित पिकअप ने ली वृद्धा की जान
Next: स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार डॉक्टर और भाई गंभीर रूप से घायल

हो सकता है आप चूक गए हों

8b75abc6-59e7-4ad5-b19c-c74460a4f176

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2026
17ea3dcc-bf1b-431d-8d52-bd15439e6b69

विक्षिप्त युवक को गहमर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

ब्यूरो 28-07-2026
655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.