Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गाजीपुर में बाढ़ आपदा पर मॉकड्रिल का सफल आयोजन, जनपद को मिला प्रथम स्थान

ब्यूरो 26-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250626-WA0058.jpg

गाजीपुर। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भारत सरकार, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ के समन्वय से राज्य के 44 जनपदों की 118 तहसीलों में बाढ़ आपदा पर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जनपद गाजीपुर के चार बाढ़ प्रभावित तहसीलों – सैदपुर, जमानिया, मुहम्मदाबाद एवं सेवराई – में आज सुबह 9:00 बजे से मॉकड्रिल कार्यक्रम शुरू हुआ।इस मॉकड्रिल का उद्देश्य इन्सिडेंट रिस्पॉन्स सिस्टम (IRS) के अंतर्गत सभी विभागों के अधिकारियों को उनकी भूमिका व जिम्मेदारियों से अवगत कराना, बाढ़ पूर्व तैयारियों का मूल्यांकन, बाढ़ कार्ययोजना की तहसीलवार समीक्षा तथा जनमानस में जागरूकता फैलाना था।

कार्यक्रम के तहत सुबह 8:58 बजे शासन से सूचना प्राप्त हुई कि अगले तीन घंटे में बाढ़ आने की संभावना है। इसके बाद डीईओसी द्वारा तत्काल इन्सीडेंट कमांडर/अपर जिलाधिकारी (वि/रा) को जानकारी दी गई, जिन्होंने जिलाधिकारी को सूचित कर सभी संबंधित टीमों को सक्रिय किया। 9:00 बजे 13 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना मिलते ही जनपद में बाढ़ की चेतावनी जारी कर दी गई। प्रभावित क्षेत्रों में राहत व बचाव कार्य के लिए टीमें स्टेजिंग एरिया में एकत्रित हुईं और सुबह 9:30 बजे से 10:30 बजे तक पीएसी, स्थानीय पुलिस, गोताखोर, आपदा मित्र एवं अन्य विशेषज्ञों की सहायता से माइक द्वारा नागरिकों को बाढ़ के खतरे की जानकारी दी गई।

प्रमुख राहत-बचाव परिदृश्य

सैदपुर: बूढ़ेनाथ महादेवा मंदिर के पास एक मकान भारी वर्षा से क्षतिग्रस्त हुआ, जहां से 8 लोगों को सुरक्षित निकाल कर बाढ़ शरणालय में भेजा गया।

मुहम्मदाबाद: गौसपुर गायत्री घाट क्षेत्र में गंगा के जलस्तर बढ़ने से कटान की सूचना पर गांव खाली कराकर लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया और राहत पैकेट वितरित किए गए।

जमानिया: ताडीघाट इलाके में रेल पटरियों पर पानी और पत्थरों के दबाव से क्षति हुई। ग्रामीणों की सूचना पर टीमों ने तत्काल मरम्मत कर रेल सेवा को सुचारु किया।

सेवराई: साधोपुर उर्फ रामपुर में एक नाव दुर्घटना में 8-10 लोग फंसे, जिनमें से 5-6 ने तैरकर जान बचाई जबकि दो लोगों को गोताखोरों ने बचाकर अस्पताल पहुंचाया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) दिनेश कुमार, संबंधित तहसीलों के उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी, पीएसी, आपदा मित्र तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आपदा विशेषज्ञ अशोक राय ने किया। मॉकड्रिल की समस्त गतिविधियों का सीधा प्रसारण उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। मॉकड्रिल में गाजीपुर जनपद की उत्कृष्ट कार्यवाही एवं समन्वय को देखते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान प्रदान कर आभार व्यक्त किया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नशामुक्त समाज की ओर एनसीसी का कदम: कैडेट्स ने लिया संकल्प, रैली से गूंजे जागरूकता के स्वर
Next: नशा मुक्ति को लेकर हुई एन-कार्ड समिति की बैठक, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

8b75abc6-59e7-4ad5-b19c-c74460a4f176

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2026
17ea3dcc-bf1b-431d-8d52-bd15439e6b69

विक्षिप्त युवक को गहमर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

ब्यूरो 28-07-2026
655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.