Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आवास प्लस-2024 सर्वे में लापरवाही पर सात खंड विकास अधिकारियों का वेतन रोका गया

ब्यूरो 27-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाज़ीपुर। भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में चल रहे आवास प्लस-2024 सेल्फ सर्वे कार्य में गाजीपुर जनपद के कई विकास खंडों की प्रगति अत्यंत निराशाजनक पाई गई है। जिला स्तर पर इस सर्वे का औसत 28.39 प्रतिशत रहा, जबकि सादात, जखनियां, मरदह, जमानियां, मनिहारी, सैदपुर और देवकली विकास खंडों की प्रगति औसत से भी कम दर्ज की गई है। वहीं, इन खंडों में “चेकर प्रगति” शून्य रही है। इससे स्पष्ट होता है कि संबंधित खंड विकास अधिकारियों द्वारा सर्वेयर से सत्यापन (वेरिफिकेशन) कराने में घोर लापरवाही बरती गई। आरोप है कि इन अधिकारियों ने न तो अपेक्षित सूची प्रस्तुत की और न ही सर्वेयर से समुचित सत्यापन कार्य करवाया, जिससे जनपद की समग्र प्रगति प्रभावित हुई है। इस लापरवाही पर गंभीर नाराजगी व्यक्त करते हुए ग्राम्य विकास आयुक्त, उत्तर प्रदेश लखनऊ ने 26 जून को फोन के माध्यम से असंतोष जताया। इसके बाद परियोजना निदेशक राजेश यादव ने सख्त कदम उठाते हुए संबंधित खंड विकास अधिकारियों —

सादात के भीमराव प्रसाद

जखनियां के संजय कुमार गुप्ता

मरदह के कौष्तुभ मणि पाठक

जमानियां के बृजेश अस्थाना

मनिहारी के अरविंद कुमार यादव

सैदपुर के धर्मेंद्र कुमार यादव

देवकली के जमालुद्दीन

के वेतन को तत्काल प्रभाव से बाधित करने का निर्देश दिया है।

जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि समयबद्ध तरीके से प्रगति नहीं दिखाई गई, तो आगे और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कीटनाशक विक्रेताओं के लिए निर्देश, नियमों के उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई
Next: बिंदु देवी ने SC/ST एक्ट के तहत न्याय की लगाई गुहार, पुलिस पर अभियुक्तों को बचाने का आरोप

हो सकता है आप चूक गए हों

8b75abc6-59e7-4ad5-b19c-c74460a4f176

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2026
17ea3dcc-bf1b-431d-8d52-bd15439e6b69

विक्षिप्त युवक को गहमर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

ब्यूरो 28-07-2026
655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.