गाजीपुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय, चकेरी उपरवार, सैदपुर, गाजीपुर में सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 11 में विज्ञान एवं कला वर्ग में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह विद्यालय पूर्णतः आवासीय एवं बालिकाओं हेतु विशेष रूप से आरक्षित है।विद्यालय में अभ्युदय योजना के अंतर्गत जेईई व नीट परीक्षा की निःशुल्क तैयारी भी कराई जाती है, जिससे ग्रामीण व आर्थिक रूप से पिछड़े क्षेत्र की छात्राओं को उच्च स्तरीय शिक्षा सुलभ हो सके। जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी https://ats.upsdc.gov.in/onlineApp/Menu पर जाकर दिनांक 30 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही सभी आवश्यक अभिलेखों की हार्ड कॉपी विद्यालय में जमा करना अनिवार्य है।
आवेदन के लिए पात्रता की शर्तों के अनुसार—
ग्रामीण क्षेत्र के अभिभावकों की वार्षिक आय ₹46,080 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
शहरी क्षेत्र के अभिभावकों की वार्षिक आय ₹56,460 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
अधिक जानकारी के लिए विद्यालय या जिला समाज कल्याण कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।