Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विशेष संचारी रोग नियंत्रण हेतु जनपद स्तरीय अंतरविभागीय बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 28-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250628-WA0022.jpg

गाजीपुर। जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक अभियान, दिमागी बुखार, डेंगू/चिकुनगुनिया एवं अन्य संचारी रोगों के प्रभावी नियंत्रण हेतु द्वितीय जनपद स्तरीय अंतरविभागीय बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में अधिकारी ने सभी विभागीय कार्ययोजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि कार्यवाही निर्धारित योजना के अनुसार की जाए। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों और दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण एवं त्वरित उपचार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला विकास अधिकारी ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान का द्वितीय चरण 1 जुलाई से 31 जुलाई, 2025 तक तथा दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई, 2025 तक संचालित होगा। इस दौरान तहसील, ब्लॉक और ग्राम स्तर पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाकर आमजन को मच्छर जनित एवं संचारी रोगों से बचाव हेतु “क्या करें और क्या न करें” की जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने निर्देशित किया कि विद्यालयों में बच्चों को लार्वा के स्रोतों की जानकारी दी जाए तथा उनसे संबंधित प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं। मलेरिया निरीक्षकों को फील्ड में सक्रिय किया जाए और हाई-रिस्क गांवों में युद्धस्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाए। साथ ही, जिला अस्पताल में प्रत्येक बेड पर मच्छरदानी की सुविधा अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में फील्ड भ्रमण के दौरान अनिवार्य रूप से शामिल रहने को कहा गया। फॉगिंग और एंटी-लार्वा गतिविधियों को तेज करने, हैंडपंप एवं अन्य जलजमाव स्थलों को चिन्हित कर जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने, और सुपरक्लोरीनेशन के साथ शुद्ध पेयजल आपूर्ति के निर्देश भी दिए गए।

ईओ को सभी क्षेत्रों में साफ-सफाई कराते हुए मौके के फोटोग्राफ्स प्रस्तुत करने को कहा गया। एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं को फील्ड में सक्रियता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया। दस्तक अभियान के अंतर्गत प्रत्येक घर पर क्षय रोग के संभावित रोगियों की पहचान कर, उनके विवरण को लाइन लिस्टिंग फॉर्मेट में दर्ज कर एएनएम के माध्यम से ब्लॉक मुख्यालय भेजने के निर्देश भी दिए गए। मलेरिया विभाग को पिछली वर्ष की स्थिति के अनुसार हाई-रिस्क क्षेत्रों में वेक्टर घनत्व का आकलन करने को कहा गया। अंत में जिला विकास अधिकारी ने स्पष्ट किया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान की सफलता के लिए सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, नगर विकास, पंचायती राज, ग्राम्य विकास, पशुपालन, बाल विकास एवं पुष्टाहार, शिक्षा, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, कृषि, सिंचाई, सूचना एवं उद्यान विभाग के उत्तरदायित्व स्पष्ट करते हुए अपेक्षित सहयोग का आह्वान किया। बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त एमओआईसी, नगर पालिका परिषद गाजीपुर के ईओ, जिला मलेरिया अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय में कक्षा 11 के लिए प्रवेश शुरू
Next: छात्रवृत्ति वितरण के लिए समय सारिणी जारी

हो सकता है आप चूक गए हों

8b75abc6-59e7-4ad5-b19c-c74460a4f176

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2026
17ea3dcc-bf1b-431d-8d52-bd15439e6b69

विक्षिप्त युवक को गहमर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

ब्यूरो 28-07-2026
655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.