Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

संचारी रोग नियंत्रण हेतु ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न

ब्यूरो 28-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में शनिवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत एक ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) जमालुद्दीन ख़ांन ने की। कार्यशाला में पंचायतीराज, ग्राम्य विकास, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, रोजगार सेवक, ग्राम प्रधान समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले इस विशेष अभियान को लेकर माइक्रो प्लान तैयार किया गया है, जिसके अनुसार ग्राम स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। बीडीओ जमालुद्दीन ख़ांन ने कहा कि उपस्थित सभी अधिकारी व कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा से पालन करें। गांवों में संचारी रोगों से बचाव, उनके लक्षण, रोकथाम व स्वच्छता संबंधी जागरूकता प्रसार को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीणों को बुखार, दस्त, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और अन्य जलजनित रोगों से बचाव हेतु जागरूक करना है। इसके लिए हाथ धोने की आदत, स्वच्छ पेयजल का उपयोग और साफ-सफाई को जीवनशैली में शामिल करने की बात कही गई। बीडीओ ने बताया कि अभियान के दौरान प्रभातफेरी, जागरूकता रैली, सफाई अभियान, दवाओं का छिड़काव, दूषित जल देने वाले हैंडपंपों का चिन्हीकरण और जलजमाव की रोकथाम जैसे कार्य किए जाएंगे।

एडीओ पंचायत शशिप्रकाश राय ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम सामूहिक प्रयास से ही संभव है। उन्होंने कहा कि विशेष जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को दिमागी बुखार, वेक्टर जनित रोगों और जलजनित बीमारियों के बारे में जागरूक किया जाएगा। अभियान के दौरान बुखार के मरीजों का पंजीयन, जांच और उपचार भी किया जाएगा। कार्यशाला में स्वच्छता को अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी बताया गया और सामुदायिक सहभागिता से जन-जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर सचिव विनीत राय, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विजयशंकर राय, मुक्तेश राय, सुनिल कुशवाहा, मीनू राय, जितेन्द्र यादव, प्रधान ऋषिजेश राय, अनूप राय, रजनीकांत, सुधीर सिंह, रोहित, संगीता मौर्य, अजीत राय, प्रमोद, दीपक यादव समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: छात्रवृत्ति वितरण के लिए समय सारिणी जारी
Next: जिला कारागार पहुंची महिला आयोग की उपाध्यक्ष, महिला बैरक का किया निरीक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

8b75abc6-59e7-4ad5-b19c-c74460a4f176

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2026
17ea3dcc-bf1b-431d-8d52-bd15439e6b69

विक्षिप्त युवक को गहमर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

ब्यूरो 28-07-2026
655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.