बरुईन (जमानिया)। स्थानीय बरुईन गांव स्थित राजकिशोर सिंह महाविद्यालय एवं संत राम नरायन राजकिशोर शंकर महिला महाविद्यालय में बी.एड. सत्र 2023-25 के विद्यार्थियों के लिए द्विदिवसीय संगोष्ठी का शुभारंभ प्राचार्य एवं बी.एड. विभागाध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया। प्राचार्यों ने जानकारी दी कि यह संगोष्ठी 28 जून से 29 जून तक आयोजित की जा रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों के रचनात्मक विकास को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें किसी भी विषय पर विचार व्यक्त करने की तकनीक में दक्ष बनाना है।
इस संगोष्ठी के मुख्य विषय — “नारी सशक्तिकरण”, “लिंग भेद”, “हरित क्रांति” और “गरीबी” हैं। इन विषयों पर छात्र-छात्राओं ने गंभीरता से विचार व्यक्त किए और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने हेतु अपने विचार साझा किए। संगोष्ठी के उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय के प्रबंधक श्री उपेन्द्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. पंकज कुमार चौधरी, श्री गोरख नाथ सिंह, एवं श्री संसार सिंह मंचासीन रहे।
इस अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न प्रवक्तागण — श्री चंचल यादव, श्री राजमंगल शुक्ला, श्री ओमप्रकाश यादव, श्री वीरेंद्र, डॉ. गुंजन मिश्रा, श्री के.के. राय, श्री मनोज कुमार सिंह, श्री रानू पाण्डेय, श्री सुनील कुमार, श्री महक सिंह, डॉ. नीतू जायसवाल, श्री मधुबन सिंह, शफीक अहमद, डॉ. दीपक कुमारी, संतोष मिश्र तथा श्री दयाशंकर सिंह सहित कई अन्य गणमान्य शिक्षक और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। संगोष्ठी में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी और विचारशील प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को सार्थक बना दिया। आयोजन का समापन 29 जून को होगा, जिसमें उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा।