Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जमानिया के लाल ने अमेरिका में रचा इतिहास, गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया भारत का मान

ब्यूरो 30-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250630-WA0012.jpg

जमानिया (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील के लोटवा गांव निवासी और असम राइफल्स में तैनात मनीष दूबे ने अमेरिका के बर्मिंघम में आयोजित वर्ल्ड पुलिस गेम्स 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए टारगेट आर्चरी इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर देश और जिले का नाम रोशन किया है। मनीष ने इस प्रतियोगिता में 900 में से 720 अंक अर्जित कर यह ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की। उनकी इस उपलब्धि की खबर जैसे ही गांव और जिले में पहुंची, खेल प्रेमियों, स्थानीय निवासियों और परिजनों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। लोगों ने मनीष के परिवार को बधाई दी और उनकी मेहनत, लगन और समर्पण की सराहना की। अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज एवं कोच सतीश दूबे ने मनीष की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा, “हमें पहले से ही उम्मीद थी कि मनीष गोल्ड मेडल लेकर लौटेगा, और उसने यह कर दिखाया।” उन्होंने बताया कि मनीष को अब भी फील्ड आर्चरी और थ्री डी आर्चरी के दो अहम इवेंट्स में भाग लेना है, जहां से भी गोल्ड की प्रबल उम्मीदें हैं।

भारतीय पुलिस टीम के उच्चाधिकारियों ने भी मनीष को फोन कर बधाई दी और उसके प्रदर्शन की सराहना करते हुए लगातार मार्गदर्शन देने की बात कही। कोच सतीश दूबे ने इसे भारतीय पुलिस बल और देश के लिए गौरव का क्षण बताया। इस ऐतिहासिक सफलता से प्रेरित होकर द्रोणा तीरंदाजी अकादमी, जमानिया के खिलाड़ियों में भी जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय कोच संदीप सिंह के निर्देशन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवा तीरंदाजों ने मनीष की जीत को प्रेरणास्त्रोत बताया। जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष मुकेश सिंह ने मनीष को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत जिले के खेल परिदृश्य के लिए मील का पत्थर साबित होगी। वहीं संघ के सचिव नंदू दुबे ने अन्य खिलाड़ियों से अपील की कि वे भी मनीष की तरह मेहनत और अनुशासन के साथ अपने खेल को ऊंचाइयों पर ले जाएं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने न केवल मनीष दूबे को एक चमकता सितारा बना दिया है, बल्कि देशभर के खिलाड़ियों के लिए भी एक नई प्रेरणा का संचार किया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: द्विदिवसीय संगोष्ठी का भव्य शुभारंभ:बी.एड. छात्रों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग
Next: ग्राम न्यायालय का छमाही निरीक्षण: व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे जिला जज, अधिवक्ताओं ने सौंपा मांग पत्र

हो सकता है आप चूक गए हों

8b75abc6-59e7-4ad5-b19c-c74460a4f176

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2026
17ea3dcc-bf1b-431d-8d52-bd15439e6b69

विक्षिप्त युवक को गहमर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

ब्यूरो 28-07-2026
655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.