Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दोस्ती में धोखा, 22.68 लाख की ठगी के बाद मारपीट – पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली

ब्यूरो 29-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानिया(गाजीपुर)। दूसरों पर भरोसा करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। जमानिया क्षेत्र के पटखौलिया बाजार निवासी अब्दुल बाकी अंसारी ने अपने बचपन के दोस्त पर दुकान दिलाने के नाम पर 22 लाख 68 हजार रुपये ठगने और फिर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। न्याय न मिलने पर उन्होंने अब अदालत की शरण ली है।

पीड़ित अब्दुल बाकी ने बताया कि वर्ष 2014 में उनके पुराने मित्र मोहम्मद हसन अंसारी ने पटखौलिया बाजार में एक दुकान खरीदने के लिए आर्थिक मदद मांगी थी। भरोसे के चलते उन्होंने वर्ष 2014 में 6.79 लाख रुपये नकद और 2015 में पांच लाख रुपये बैंक ट्रांसफर के माध्यम से दिए। इसके बाद 2016 और 2018 में भी समय-समय पर रकम दी गई। कुल मिलाकर अब्दुल बाकी ने 22 लाख 68 हजार रुपये मोहम्मद हसन को दिए। हसन ने यह भरोसा दिलाया था कि पहले वह दुकान अपने नाम रजिस्ट्री कराएगा और फिर उसे अब्दुल बाकी के नाम ट्रांसफर कर देगा। लेकिन वर्षों बीत जाने के बावजूद न तो दुकान की रजिस्ट्री कराई गई और न ही रकम लौटाई गई।

13 नवंबर 2021 को पंचों के सामने एक लिखित सुलहनामा हुआ, जिसमें मोहम्मद हसन ने पैसे लौटाने की बात मानी, लेकिन इसके बाद भी रकम नहीं लौटाई। अंततः 2 फरवरी 2025 को जब अब्दुल बाकी पैसे मांगने दुकान पर पहुंचे तो मोहम्मद हसन और उसके बेटे शाहिद हसन व साजिद हसन ने उन्हें गालियां दीं और लात-घूंसे से पीटा। पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी गई। हंगामा सुनकर मोहल्ले के लोग — विभूति यादव, भोला और पीड़ित के भाई डॉ. अब्दुल खालिक — मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर पीड़ित को बचाया।

पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक को भी रजिस्टर्ड डाक से प्रार्थना पत्र भेजा, परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंततः थक-हार कर उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने जानकारी दी कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अब मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: व्यापारी कल्याण दिवस पर दानवीर भामाशाह को दी गई श्रद्धांजलि, उत्कृष्ट करदाताओं का हुआ सम्मान
Next: द्विदिवसीय संगोष्ठी का भव्य शुभारंभ:बी.एड. छात्रों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

हो सकता है आप चूक गए हों

8b75abc6-59e7-4ad5-b19c-c74460a4f176

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2026
17ea3dcc-bf1b-431d-8d52-bd15439e6b69

विक्षिप्त युवक को गहमर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

ब्यूरो 28-07-2026
655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.