Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कांग्रेस ने भूमिहीनों को बेघर किए जाने के खिलाफ दिया जोरदार धरना, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो 03-07-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250703-WA0009.jpg

गाजीपुर। बुधवार को कांग्रेस पार्टी ने भूमिहीनों को बेघर किए जाने, स्थानीय जनसमस्याओं और जनहित के मुद्दों को लेकर सरजू पांडे पार्क में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। इस धरने में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव फसाहत हुसैन बाबू, जिलाध्यक्ष सुनील राम, शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए। धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि अंधऊ और बिराइच गांव के भूमिहीनों को बरसात के मौसम में बेघर करना अमानवीय है, अतः उन्हें तत्काल सरकारी आवास उपलब्ध कराया जाए। इसके अलावा कांग्रेस ने गाजीपुर की बंद पड़ी नन्दगंज चीनी मिल और बहादुरगंज कताई मिल को पुनः चालू किए जाने की मांग भी उठाई, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिले और क्षेत्र से पलायन रुके। कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार की पांच हजार स्कूलों को बंद करने की प्रस्तावित योजना का विरोध करते हुए बच्चों के शिक्षा के अधिकार की रक्षा की बात कही।

प्रदेश महासचिव फसाहत हुसैन बाबू ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार लगातार गरीबों, भूमिहीनों और छात्रों के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी।धरना शांतिपूर्ण रहा और अंत में प्रशासन को मांग पत्र सौंपने के साथ प्रदर्शन समाप्त किया गया। इस मौके पर एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, डॉ. मारकंडे सिंह, बटुक नारायण मिश्र, अजय श्रीवास्तव समेत अनेक वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अवैध देशी शराब संग तस्कर गिरफ्तार, 32 पेटियों में बरामद हुई 1440 पाउच शराब
Next: वार्ड नंबर 01 में गंदगी देख भड़के एसडीएम, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

8b75abc6-59e7-4ad5-b19c-c74460a4f176

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2026
17ea3dcc-bf1b-431d-8d52-bd15439e6b69

विक्षिप्त युवक को गहमर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

ब्यूरो 28-07-2026
655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.