जमानिया। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक युवक ने अपनी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगाने का गंभीर आरोप अपने रिश्तेदार पर लगाया है। इस संबंध में पीड़ित पति ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित की पत्नी कुछ दिनों से अपने मायके गई हुई थी। इसी दौरान आरोप है कि पीड़ित का साला उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं भगा ले गया। जब पति ने मोबाइल के माध्यम से आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की तो उसने न केवल धमकी दी, बल्कि यह भी कहा, “जो करना है कर लो, मैं वापस नहीं आऊंगा।” पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच प्रारंभ कर दी गई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।