गाजीपुर। जनपद की दुल्लहपुर थाना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना दुल्लहपुर पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 150/25 धारा 137(2), 87 बीएनएस में वांछित अभियुक्त निर्भय कुमार पुत्र बलेश्वर राम, निवासी ग्राम पड़राव, थाना करीमुद्दीनपुर, जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 20 वर्ष को आज दिनांक 04 जुलाई 2025 को दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की यह कार्रवाई थाना दुल्लहपुर के उपनिरीक्षक गामा लाल तथा हेड कांस्टेबल महेश प्रसाद की संयुक्त टीम द्वारा की गई। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पहले से ही मुकदमा संख्या 150/25 धारा 137(2), 87 बीएनएस दर्ज है।गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्त को विधिक प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
- उपनिरीक्षक श्री गामा लाल, थाना दुल्लहपुर
- हेड कांस्टेबल महेश प्रसाद, थाना दुल्लहपुर
गाजीपुर पुलिस की यह कार्रवाई जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।