Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 04-07-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280


गाजीपुर। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा OBC, EBC एवं DNT वर्ग के छात्रों को PM YASASVI Central Sector Scheme of Top Class Education के तहत छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया 02 जून 2025 से शुरू हो चुकी है और 31 अगस्त 2025 तक छात्र आवेदन कर सकते हैं। आवेदन NSP पोर्टल के माध्यम से किए जाएंगे। योजना के तहत कक्षा 9-10 के छात्रों को ₹75,000 तथा कक्षा 11-12 के छात्रों को ₹1,25,000 की वार्षिक सहायता धनराशि दी जाएगी। छात्रवृत्ति उन्हीं विद्यार्थियों को दी जाएगी जो किसी अन्य विभाग या योजना से छात्रवृत्ति प्राप्त नहीं कर रहे हैं। योजना के लिए उन छात्रों के लिए पात्रता है जिनके अभिभावकों की वार्षिक आय ₹2.50 लाख से कम है।

छात्रवृत्ति का आवंटन राज्यवार मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जो पिछली कक्षा की अंतिम परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर स्वचालित रूप से तैयार की जाएगी। इस संबंध में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, गिरिजा शंकर सरोज ने जनपद के सभी योग्य छात्रों से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ उठाने हेतु निर्धारित तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन अवश्य करें। अधिक जानकारी एवं आवेदन के लिए छात्र http://yet.nta.ac.in वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। योजना से संबंधित सभी दिशा-निर्देश एवं विवरण उक्त पोर्टल पर उपलब्ध हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: समय पर जीवन प्रमाण पत्र जमा न करने पर रोकी जा सकती है पेंशन
Next: वरिष्ठ कोषाधिकारी ने पेंशन भुगतान पर जारी किए सख्त दिशा-निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

8b75abc6-59e7-4ad5-b19c-c74460a4f176

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2026
17ea3dcc-bf1b-431d-8d52-bd15439e6b69

विक्षिप्त युवक को गहमर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

ब्यूरो 28-07-2026
655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.