Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पूर्व रंजिश को लेकर युवक से मारपीट, तीन पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-07-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानिया, गाजीपुर। कोतवाली क्षेत्र के खिदिरपुर अलीनगर गांव में पूर्व रंजिश के चलते एक युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खिदिरपुर अलीनगर निवासी अकदश खां 30 जून की शाम लगभग 7 बजे अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था। उसी दौरान गांव के ही आदिल खां, अरबाज और गहमर थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी दानिश खां वहां से गुजर रहे थे। आरोप है कि आदिल खां ने पुरानी रंजिश को लेकर अकदश को गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अरबाज और दानिश ने अकदश के साथ लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी।घटना की शोरगुल सुनकर अकदश की बहन रुबी खातून मौके पर पहुंचीं, तो हमलावर मौके से भाग निकले। रुबी खातून ने तहरीर में बताया कि घटना के बाद वह डर के कारण तत्काल पुलिस को सूचना नहीं दे सकीं। बाद में उन्होंने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित अरबाज, आदिल खां और दानिश खां के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नमाज के दौरान मारपीट व जानलेवा हमले का आरोप, छह पर मुकदमा दर्ज
Next: व्हाट्सएप पर तलाक का मामला: ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और धमकी का आरोप

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.