Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नमाज के दौरान मारपीट व जानलेवा हमले का आरोप, छह पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-07-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानिया, गाजीपुर। कोतवाली क्षेत्र के खिजिरपुर अलीनगर गांव में नमाज के दौरान हुए विवाद में जानलेवा हमले और हत्या की धमकी का मामला सामने आया है। गांव निवासी साजिद खां ने इस संबंध में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, गाजीपुर की अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल कर छह लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने गुरुवार को सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 मार्च 2025 की रात लगभग 8 बजे मोहल्ले की मस्जिद में इशा और तरावीह की नमाज अदा की जा रही थी। उसी दौरान कुछ बच्चे मस्जिद के बाहर शोर कर रहे थे। साजिद खां और उनके साथियों ने बच्चों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन इसी बीच मोहल्ले के कादिर खान उर्फ गुड्डू ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

आरोप है कि इसके बाद कादिर खान ने अपने साथियों रुस्तम खान, अबुल्लैस खान, मोहम्मद कैफ, मारूफ खान और तफसीर खान को लाठी-डंडा, चाकू और लाइसेंसी गन के साथ बुला लिया। सभी ने मिलकर साजिद व उसके साथियों पर हमला कर दिया। हमले में सलमान उर्फ रेहान का हाथ धारदार हथियार से कट गया, जबकि अहमद रज़ा को गंभीर चोटें आईं। तहरीर के अनुसार, हमले के दौरान अबुल्लैस खान ने अपनी लाइसेंसी बंदूक लहराकर जान से मारने की धमकी दी। साजिद का आरोप है कि घटना के बाद जब वे कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे, तो उनकी शिकायत की अनदेखी कर उल्टे विपक्षियों की एफआईआर दर्ज कर ली गई। पीड़ितों की मेडिकल जांच भी अधूरी की गई — केवल अहमद रज़ा का मेडिकल कराया गया, जबकि घायल रेहान की जांच नहीं कराई गई और मामला शांति भंग की धारा में निपटा दिया गया।

साजिद का कहना है कि उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक गाजीपुर से भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अंततः न्याय के लिए उन्हें अदालत का सहारा लेना पड़ा। उन्होंने न्यायालय से मांग की है कि थानाध्यक्ष को आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उचित विधिक कार्रवाई का आदेश दिया जाए और घायल रेहान की चिकित्सकीय जांच कराई जाए। साजिद ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी अब भी बंदूक दिखाकर धमका रहे हैं, जिससे उनकी जान को खतरा बना हुआ है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने जानकारी दी कि न्यायालय के आदेश पर छह आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में 8 जुलाई से ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू
Next: पूर्व रंजिश को लेकर युवक से मारपीट, तीन पर मुकदमा दर्ज

हो सकता है आप चूक गए हों

8b75abc6-59e7-4ad5-b19c-c74460a4f176

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2026
17ea3dcc-bf1b-431d-8d52-bd15439e6b69

विक्षिप्त युवक को गहमर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

ब्यूरो 28-07-2026
655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.