गाजीपुर। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद गाजीपुर में जूनियर वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के लिए विभिन्न खेलों की जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। यह आयोजन नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोराबाजार, गाजीपुर के प्रांगण में सम्पन्न होगा। जिला खेल कार्यालय ने प्रतिभागियों से अनुरोध किया है कि वे प्रतियोगिता की तिथि से दो दिन पूर्व अपनी उपस्थिति की सूचना नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित जिला खेल कार्यालय में अवश्य दर्ज कराएं।
प्रतियोगिता का विस्तृत कार्यक्रम इस प्रकार है:
09 जुलाई 2025: जूनियर बालक वर्ग की फुटबॉल एवं कुश्ती प्रतियोगिता
11 जुलाई 2025: जूनियर बालिका वर्ग की खो-खो तथा जूनियर बालक वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता
14 जुलाई 2025: जूनियर बालक वर्ग की हॉकी एवं भारोत्तोलन प्रतियोगिता
15 जुलाई 2025: जूनियर बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता
16 जुलाई 2025: जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग की जिम्नास्टिक्स एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं
यह आयोजन न केवल प्रतिभागियों के खेल कौशल को मंच प्रदान करेगा, बल्कि उनके मानसिक एवं शारीरिक विकास में भी सहायक सिद्ध होगा।