Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, कई अहम निर्देश जारी

ब्यूरो 04-07-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250704-WA0016.jpg

गाजीपुर। रायफल क्लब सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की ओर से प्रस्तुत अनुपालन आख्या की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बैठक में समय से उपस्थित न रहने पर प्रभारी बीएसए/खंड शिक्षा अधिकारी उदय चंद्र राय की अनुपस्थिति और जिला विद्यालय निरीक्षक की देरी पर उनके वेतन रोकने का निर्देश दिया। साथ ही, उन्होंने शिक्षा विभाग, एआरटीओ और ट्रैफिक इंस्पेक्टर को निर्देश दिए कि वे विद्यालय प्रबंधकों के साथ बैठक कर सड़क सुरक्षा नियमावली की जानकारी दें।

विद्यालयों में होगी सख्ती:

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बिना फिटनेस व परमिट के कोई भी स्कूल वाहन न चले। यदि वाहन आउटसोर्स किए गए हैं, तो विद्यालय प्रबंधन को ऑपरेटर से फिटनेस व परमिट प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य होगा। किसी भी लापरवाही की स्थिति में दुर्घटना की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन पर होगी। ड्राइविंग लाइसेंस न रखने वाले छात्र दोपहिया वाहन से स्कूल नहीं आएंगे, और लाइसेंसधारी छात्रों को हेलमेट पहनना अनिवार्य किया गया है। इसके उल्लंघन पर अभिभावकों को सूचित किया जाएगा और प्रतिदिन निगरानी की जाएगी। ई-रिक्शा और अन्य वाहनों से आने वाले विद्यार्थियों को निर्धारित क्षमता से अधिक न लाया जाए। सभी विद्यालयों में इंटरनल ट्रैफिक रूल्स कमेटी का गठन अनिवार्य किया गया है, जो हर माह की पहली तारीख को जिला अधिकारी कार्यालय को रिपोर्ट भेजेगी। अक्टूबर माह से उल्लंघन पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

हिट एंड रन मामलों पर सख्ती:

हिट एंड रन मामलों में पीड़ितों को समय पर सहायता देने हेतु प्रचार-प्रसार, कार्यशालाएं एवं थानों/अस्पतालों पर होर्डिंग्स लगाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला परिवहन विभाग ने जानकारी दी कि गोल्डन ऑवर में घायल को पहुंचाने हेतु 37 एम्बुलेंस उपलब्ध हैं।

एनएचएआई को दिए गए निर्देश:

हाईवे पर एम्बुलेंस की संख्या बढ़ाने, टोल फ्री नंबर की प्लेट लगाने और अवैध पार्किंग रोकने पर विशेष बल दिया गया। टोल प्लाजा पर हो रही अवैध पार्किंग पर एनएचएआई की निष्क्रियता पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और उच्चाधिकारियों को अवगत कराने की चेतावनी दी। हाईवे पर बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, मोबाइल प्रयोग व नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके लिए जनजागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

ब्लैक स्पॉट्स और सड़क मरम्मत:

इस वर्ष चिन्हित 17 ब्लैक स्पॉट्स पर स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। एनएचएआई वाराणसी ने बताया कि उनके क्षेत्र में सभी ब्लैक स्पॉट्स पर सुधार कार्य पूरे कर लिए गए हैं। थानाध्यक्षों को अपने क्षेत्र में सुधार आवश्यक होने पर जिला प्रशासन को जानकारी देने को कहा गया।तलवल कट पर अवैध मीडियन तोड़ने और अटवा मोड़ पर चौड़ीकरण के निर्देश दिए गए। साथ ही, राष्ट्रीय मार्गों पर पटरियों की मरम्मत और गड्ढों को भरने के निर्देश दिए गए।

प्रमुख अधिकारी रहे उपस्थित:

बैठक का संचालन सहायक अभियंता लो0नि0वि0 अनुराग यादव ने किया। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) दिनेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) ज्ञानेन्द्र, अधिशासी अभियंता बी.एल. गौतम, जे.पी. यादव, संतोष कुमार, ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनीष त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बस/ट्रक यूनियन पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: खाद्य सुरक्षा विभाग का मिलावटखोरी के विरुद्ध सख्त कदम, पनीर के चार नमूने जांच के लिए भेजे
Next: जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 9 जुलाई से

हो सकता है आप चूक गए हों

8b75abc6-59e7-4ad5-b19c-c74460a4f176

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2026
17ea3dcc-bf1b-431d-8d52-bd15439e6b69

विक्षिप्त युवक को गहमर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

ब्यूरो 28-07-2026
655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.