Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 353 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार

ब्यूरो 04-07-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250704-WA0019.jpg

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत रेवतीपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष श्री रमेश कुमार पटेल और उपनिरीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार मय हमराह टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में 37 पेटी अंग्रेजी शराब और बीयर की कुल 353.16 लीटर मात्रा बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तारी व बरामदगी का विवरण:

पुलिस टीम ने अभियुक्त केशव पटेल पुत्र उमेश चौधरी उर्फ बहादुर चौधरी, निवासी ग्राम रेडीया, थाना करहगर, चौकी बढ़हरी, जनपद रोहतास, बिहार (उम्र लगभग 25 वर्ष) को ग्राम नगदीलपुर से अठहठा जाने वाले रास्ते के चौराहे से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध पहले से भी मामला दर्ज है — मु0अ0सं0 81/25, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम, थाना रेवतीपुर, जनपद गाजीपुर।

बरामद शराब का ब्यौरा:

19 पेटी 8PM अंग्रेजी शराब (प्रति पेटी 48 पाऊच, 180 ML) – कुल 164.16 लीटर

08 पेटी रॉयल स्टेज अंग्रेजी शराब (प्रति पेटी 24 बोतल, 375 ML) – कुल 72 लीटर

01 पेटी ब्लेंडर प्राइड अंग्रेजी शराब (24 बोतल, 375 ML) – कुल 9 लीटर

09 पेटी हावर्डस 5000 गोल्ड स्ट्रॉन्ग बीयर (प्रति पेटी 24 कैन, 500 ML) – कुल 108 लीटर

कुल बरामद मात्रा – 353.16 लीटर

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:

श्री रमेश कुमार पटेल, थानाध्यक्ष, थाना रेवतीपुर

श्री जितेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक

पुलिस टीम के अन्य सदस्य

रेवतीपुर पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए टीम को प्रोत्साहित किया है और ऐसे ही निरंतर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दुल्लहपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Next: तिलहन मेला का भव्य आयोजन, किसानों को बांटे गए निःशुल्क मिनीकीट

हो सकता है आप चूक गए हों

8b75abc6-59e7-4ad5-b19c-c74460a4f176

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2026
17ea3dcc-bf1b-431d-8d52-bd15439e6b69

विक्षिप्त युवक को गहमर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

ब्यूरो 28-07-2026
655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.